UP Lekhpal Hindi Practice Set 22 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा तिथि की घोषणा हो चुकी है जो कि जून महीने के 19 तारीख को होना तय हुआ है। इस परीक्षा के लिए 2,47,667 उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 8085 पदों के लिए होगा। ऐसे में अभ्यर्थी अपनी तैयारी को और तेज कर दें।
ऐसे में अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा लाये गए UP लेखपाल की विगत परीक्षाओं में पूछे गए हिंदी के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों को अवश्य पढ़ें।

UP Lekhpal Hindi Practice Set 22
प्रश्न. ‘अग्नि परीक्षा’ किस रचनाकार की कृति है?
- कौटिल्य
- आचार्य तुलसी
- प्रेमचन्द
- चतुरसेन
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘अरे वाह ……. आपका आगमन तो आकस्मिक है।’
वाक्य में रिक्त स्थान पर किस विरामचिह्न का प्रयोग किया जाएगा?
- विस्मयादिबोधक
- अर्धविराम
- दोहरा अवतरण
- प्रश्नचिह्न
उत्तर: 1
प्रश्न. दिए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प ‘सब्ज बाग दिखाना’ मुहावरे का अर्थ दर्शाता है?
- सब्जियों के बाग दिखाना
- हिम्मत बँधाना
- झूठे वायदे करना
- हरे-भरे उद्यानों की सैर करना
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘आग की हँसी’ काव्य-संग्रह के लिए किस साहित्यकार को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
- रुस्तम सिंह
- केदारनाथ अग्रवाल
- राजेन्द्र यादव
- रामदरश मिश्र
उत्तर: 4
प्रश्न. दिए विकल्पों में से सही विकल्पों का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
‘शब्द के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वह शब्द …….. का है या स्त्री जाति का, उसे …….. कहते हैं।’
- संज्ञा, सर्वनाम
- मानव जाति, जाति
- पुरुष जाति, लिंग
- पुरुष
उत्तर: 3
प्रश्न. दिए विकल्पों में से पुल्लिंग शब्द कौन-सा है?
- नृप
- घाघरा
- रात्रि
- वृष्टि
उत्तर: 1
प्रश्न. दिए विकल्पों में सही विकल्पों का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
‘भारतीय क्रिकेट टीम को सन् 1983 में एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट ……… में विश्व विजेता बनाने का ……… कपिल देव को है।’
- जगत, उलेख
- समूह, नाम
- श्रृंखला, श्रेय
- प्रतियोगिता, काम
उत्तर: 3
प्रश्न. “बर्बरता’ शब्द का समानार्थी क्या होगा?
- अत्यंत
- नृशंसता
- अस्तित्व
- निर्माणाधीन
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘ब्रह्मण’ शब्द के शुद्ध रूप का चयन करें।
- ब्राह्मण
- ब्राह्मन
- ब्रह्नण
- ब्राम्हाण
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्न वाक्यों में एक वाक्य व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध है, पहचानिए।
- गर्मी की उमस के बाद वर्षा शुरू हुई।
- कई सालों से निर्मला के मन में तीर्थयात्राओं की बड़ी लालसा थी।
- विश्वनाथ अपने परिवारियों के साथ किसी महानगर में एक छोटे तंग मकान में रहता है।
- यदि हमने जीवन में सब कुछ प्राप्त करना है, तो पुरुषार्थ को अपने जीवन का लक्ष्य बनाना चाहिए।
उत्तर: 1
प्रश्न. कौन-सा शब्द ‘रक्त’ का समानार्थी अर्थ प्रकट नहीं करता?
- रिपु
- लहू
- रुधिर
- शोणित
उत्तर: 1
प्रश्न. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प मुहावरा है?
- नाम बड़े और कथन छोटे
- पत्थर की लकीर होना
- बल्ब तले अँधेरा
- कंगाली में चावल गीला
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘बेल’ शब्द का बहुवचन बताइए।
- बेलाँ
- बेलों
- बेलें
- बेला
उत्तर: 3
प्रश्न. दिए गए विकल्पों में से ‘ऊर्ध्व’ शब्द के सही विलोम का चयन कीजिए।
- क्षणिक
- अंध:
- अन्त
- पुष्ट
उत्तर: 2
प्रश्न. दिए गए विकल्पों में कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग नहीं है?
- चिलका झील
- सब्जी
- बुंदेली
- अन्नानास
उत्तर: 4
प्रश्न. रचना के आधार पर सरल वाक्य ……… और …….. वाक्य के भेद हैं।
- संयुक्त, मिश्रित
- संकेतवाचक, मिश्रित
- प्रश्नवाचक, निषेधात्मक
- विधानात्मक, संयुक्त
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘अप्रतिम’ शब्द का अर्थ दिए गए विकल्पों में से कौन-सा है ?
- प्रतिमा
- बेजोड़
- प्रथम
- प्रियतम
उत्तर: 2
प्रश्न. दिए गए विकल्पों में से सही का चयन कर रिक्त स्थानों को भरें “धन के ……. में आज बहु कुछ लोग ………. बन जाते हैं।”
- लालच, जयचंद
- भ्रष्टाचार, हरिश्चंद्र
- राष्ट्र, वीरता
- बंधु, मर्द
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘मोह’ शब्द कौन-सा विशेषण है?
- सार्वनामिक
- परिमाणवाचक
- संख्यावाचक
- गुणवाचक
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘सतर्कता’ शब्द का समानार्थी शब्द दिए गए विकल्पों में से कौन-सा है?
- सार्थकता
- समझदारी
- उचित
- मुस्तैदी
उत्तर: 4
प्रश्न. दिए गए विकल्पों में से सही का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
‘कन्या की …… के आरोप में उन्हें आजीवन जेल हुई।’
- बारी
- हत्या
- पगड़ी
- दृष्टि
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘हल्दी घाटी’ के रचनाकार कौन हैं?
- राणाप्रताप
- हरिऔध
- श्यामनारायण पाण्डे
- सोहनलाल द्विवेदी
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘आगे नदिया पड़ी अपार, घोड़ा कैसे उतरे पार।
राणा ने देखा इस पार, तब तक चेतक था उस पार।।’
दी गई पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?
- अतिश्योक्ति
- उपमा
- अनुप्रास
- उत्प्रेक्षा
उत्तर: 1
प्रश्न. दिए गए विकल्पों में से ‘मुर्दनी’ शब्द के विपरीतार्थ शब्द का चयन कीजिए।
- तात्कालिक
- विषाद
- स्थायी
- जीवंतता
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘देव प्रसन्न होकर मनुष्यों को वर देते हैं।’ वाक्य में प्रयुक्त ‘देव’ शब्द का बहुवचन बताइए।
- देवगण
- देववृंद
- देवलोग
- देवजन
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।