UP Lekhpal Hindi Practice Set 13 : उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन जून महीने के 19 तारीख को होना तय हुआ है। इस परीक्षा के लिए यूपी पीईटी कट ऑफ 2022 जारी कर दिया गया है जिसके बाद केवल 2,47,667 उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 8085 पदों के लिए होगा। ऐसे में अभ्यर्थी अपनी तैयारी को और तेज कर दें।
इसी संदर्भ में इस लेख के द्वारा आपके सामने यूपी लेखपाल परीक्षा से जुड़े हिंदी भाषा के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को शामिल किया गया है। इस परीक्षा में हिंदी भाषा से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में इन प्रश्नों का अभ्यास करें तथा अपनी तैयारी को और मजबूत करें।

UP Lekhpal Hindi Practice Set 13
प्रश्न. ‘पानी पीकर जात पूछना’ का अर्थ है
- अनोखा काम करना
- विपरीत काम करना
- काम निकलने के बाद सोचना
- आराम से विचार करना
उत्तर: 3
प्रश्न. दिए गए वाक्यों में से सही वाक्य बताइए।
- उनका अंग-अंग. काटा गया।
- उसका अंग-अंग काटा गया।
- उनके अंग-अंग काटे गये।
- उसके अंग-अंग काटे गए।
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘जिसे प्रमाण द्वारा सिद्ध न किया जा सके’ उसके लिए सही शब्द है
- अप्रमाणित
- अनुप्रमेय
- अप्रमाणिक
- अप्रमेय
उत्तर: 4
प्रश्न. जो मापा न जा सके
- अमापित
- अपरिमेय
- अपर
- अनुपेय
उत्तर: 2
प्रश्न. अन्न को पचाने वाली अग्नि है –
- जठराग्नि
- बड़वाग्नि
- दावाग्नि
- दावानल
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘अंदर-अंदर कड़ाही में गुड़ पगना’ – इस मुहावरे का सही अर्थ है
- ज्ञान होना
- गुप्त मंत्रणा होना
- स्वसीमित होना
- किसी काम न आना
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘तर्क के द्वारा जो माना गया हो’- वाक्यांश के लिए एक शब्द निम्नलिखित में से क्या होगा?
- तर्कसम्मत
- तर्कसंगत
- तकावी
- तटस्थ
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘अंगारों पर पैर रखना’ मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
- मूर्ख हो
- समझदार होना
- जोखिम मोल लेना
- नुकसान होना
उत्तर: 3
प्रश्न. “बिल्ली के गले में घंटी बांधना।” के अर्थ का उचित विकल्प चुनिये।
- बिल्ली को सजाना।
- घंटी सुनने के मजे लेना।
- अपने को संकट में डालना।
- बिल्ली को क्रोधित करना ।
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘अपना रंग जमाना’ मुहावरे का अर्थ होगा
- प्रभावित करना
- शेखी बघारना
- उपेक्षा करना
- किसी की बात न सुनना
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित वाक्यों में से अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए:
- मैंने आपके लिए शहर के अच्छी होटल से खाना मँगवाया है।
- हेमा मुझसे प्यार करती है।
- गीता अच्छी पुस्तक है।
- संजय देखने में सुन्दर लगता है।
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य का चुनाव कीजिए।
- हमें किसी से कुछ नहीं कहना।
- मुझे वही सामान लेना है।
- कल तुमको कहाँ जाना है।
- जिसे देखो, वह व्यस्त है।
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘जो क्षीण न हो सके’ – उसके लिए उपयुक्त शब्द है
- अमिट
- अपार
- अक्षय
- अनंत
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘दिशाएं ही जिनका वस्त्र है’ उन्हें कहा जाता है
- विश्वम्भ
- दिक्पाल
- दिगम्बर
- पैगम्बर
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘जिसके बिना कार्य न चल सके’ शब्द समूह के लिए एक शब्द है:
- अपरिहार्य
- अत्यावश्यक
- अपेक्षित
- आवश्यक
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘जो कठिनाई से समझ में आये’- के लिए एक शब्द है
- असाध्य
- अगम
- दुर्गम
- दुर्बोध
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘अरण्य रोदन’ मुहावरे का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
- निरंतर निवेदन
- विरह-गीत
- निरर्थक
- बेसुरा गान
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘बिना पलक झपकाए’ के लिए एक शब्द है :
- निष्पलक
- निस्पृह
- निर्निमेष
- निर्विकार
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘आठ कनौजिया ने नौ चूल्हे’ लोकोक्ति का अर्थ क्या होता है?
- मस्त रहना
- फाँका करना
- अलगाव की स्थिति
- संपन्नता की स्थिति
उत्तर: 3
प्रश्न. सब्ज बाग दिखाना मुहाबरें का अर्थ होगा
- लालच देकर उल्लू बनाना
- लालच दिखाकर लूटना
- बगीचे में घुमाकर दिखाना
- सब्जी उगाकर बेचना
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘शैतान की आँत’- इस मुहावरे का उपयुक्त अर्थ है
- अत्यन्त धूर्त व्यक्ति
- बहुत लम्बी वस्तु
- अत्यन्त नगण्य वस्तु
- अत्यन्त लाभदायक वस्तु
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में एक वाक्य शुद्ध नहीं है
- उसने केवल मुझे निमंत्रित किया।
- सभी को देश की संस्कृति का सम्मान करना चाहिए।
- आपने उसे टका सा जवाब दे दिया।
- शिष्य गुरू जी के पैर में गिर पड़े।
उत्तर: 4
प्रश्न. आशा से बहुत अधिक’ शब्द के लिए एक शब्द बताइए
- आशातीत
- आशावान
- अप्रत्याशित
- प्रत्याशित
उत्तर: 1
प्रश्न. कौन-सा वाक्य अशुद्ध है?
- नहीं, आज समय नहीं है।
- आप हमारे घर कब आओगे?
- मैं कल आऊँगा।
- आज नहीं आ सकते क्या?
उत्तर: 2
प्रश्न. “बालू से तेल निकालना।” दिए गए विकल्पों में से मुहावरे के सही अर्थ का चयन करें।
- बालों से तेल निकालना
- असम्भव को सम्भव करना
- मूखर्ता करना
- जमीन से कच्चा तेल निकालना
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।