UP Lekhpal Villege Society And Development Practice Set 01: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया गया था। अब UPSSSC की ओर से यूपी पीईटी कट ऑफ 2022 जारी कर दिया गया है जिसके बाद केवल 2,47,667 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। अब 8085 पदों के लिए 19 जून 2022 दिन रविवार को परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। जिसके लिए उम्मीदवारों को पहले से ही अपनी तैयारी को पूरा करना होगा।
ऐसे में इस लेख के द्वारा आपके सामने यूपी लेखपाल परीक्षा से जुड़े ग्राम समाज एवं विकास के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को शामिल किया गया है। इस परीक्षा में ग्राम्य विकास से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में इन प्रश्नों का अभ्यास करें तथा अपनी तैयारी को और मजबूत करें।

UP Lekhpal Villege Society And Development Practice Set 01
प्रश्न. केन्द्रीय ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के लिए सुलभ शौचालयों में निर्माण के लिए केन्द्र द्वारा कुल खर्च लागत का कितना भाग वहन किया जाता है ?
- 70 प्रतिशत
- 50 प्रतिशत
- 80 प्रतिशत
- 75 प्रतिशत
उत्तर: 3
प्रश्न. सिंचाई का सबसे सस्ता साधन क्या है ?
- ट्यूबवेल
- पम्पिंग सेट
- रहट
- नहर
उत्तर: 4
प्रश्न. हरी खाद किस फसल से प्राप्त होती है?
- गेहूँ
- सनई
- अरहर
- चना
उत्तर: 2
प्रश्न. सहकारी समिति में सदस्य कैसे बनाये जाते हैं ?
- हिस्सा लेकर
- ऋण लेकर
- दान देकर
- नामांकन द्वारा
उत्तर: 4
प्रश्न. विकास खण्ड का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है ?
- ए.डी.ओ.
- बी.डी.ओ.
- ग्राम्य विकास अधिकारी
- ग्राम प्रधान
उत्तर: 2
प्रश्न. रोजगार बीमा योजना के अन्तर्गत किए जाने वाले व्यय को केन्द्र तथा राज्यों द्वारा क्रमशः नीचे दिए हुए किस अनुपात में वहन किया जाता है ?
- 80 : 20
- 70 : 30
- 50 : 50
- 20 : 80
उत्तर: 1
प्रश्न. मिश्रित खेती से तात्पर्य है.
- एक खेत में एक से अधिक फसलें एक साथ उगाना
- एक खेत में एक के बाद दूसरी दो फसल उगाना
- दो खेतों में एक ही फसल उगाना
- दो व्यक्तियों द्वारा साझे में की गई खेती।
उत्तर: 1
प्रश्न. आधुनिक बौनी फसलों की आवश्यकता कैसी होती है ?
- अधिक उर्वरक कम पानी की
- अधिक पानी कम उर्वरक की
- अधिक पानी अधिक उर्वरक की
- न अधिक पानी न अधिक उर्वरक की।
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘साइबर स्पेश’ शब्द किससे सम्बन्धित है ?
- शतरंज से
- कम्प्यूटर से
- राजनीति से
- साहित्य से
उत्तर: 2
प्रश्न. देश में ग्रामीण विकास हेतु ‘जवाहर ग्राम समृद्धि योजना’ (JGSY) शुरू की गई
- मई 1997 में
- मई 1995 में
- अप्रैल 2004 में
- अप्रैल 1999 में
उत्तर: 4
प्रश्न. देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से उपभोक्ताओं को मिलता है
- मिट्टी का तेल, केवल
- लेवी की चीनी, केवल
- खाद्यान्न-गेहूँ, चावल तथा खाद्य तेल केवल
- उपर्युक्त सभी पदार्थ
उत्तर: 4
प्रश्न. बसन्त ऋतु की फसलों की बुवाई की जाती है
- मध्य फरवरी से मध्य मार्च
- जून-जुलाई
- अप्रैल-मई
- नवम्बर-दिसम्बर
उत्तर: 1
प्रश्न. एकलव्य पुरस्कार का सम्बन्ध किस खेल से है ?
- कबड्डी
- खो-खो
- क्रिकेट
- शूटिंग
उत्तर: 4
प्रश्न. गंगा-यमुना की बाढ़ से तबाही होती है, किन्तु बाढ़ के समय लाई गई आर्द्र व उपजाऊ मिट्टी में गेहूँ की खेती अच्छी होती है। इसमें निम्नांकित में से किसकी आवश्यकता न्यूनतम होती है ?
- नाइट्रोजन
- कीटनाशक
- गोबर की खाद
- मानसूनी वर्षा
उत्तर: 1
प्रश्न. देश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग है
- 329 मिलियन हेक्टेयर
- 142 मिलियन हेक्टेयर
- 175 मिलियन हेक्टेयर
- 309 मिलियन हेक्टेयर
उत्तर: 1
प्रश्न. स्थिर मूल्यों (2004-05) पर वर्ष 2011-12 में उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय है ?
- ₹ 18103
- ₹ 26355
- ₹ 25605
- ₹ 30323
उत्तर: 1
प्रश्न. वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश में 0-6 आयु वर्ग में लिंगानुपात था ?
उत्तर: 2
प्रश्न. कौन कृषि निवेश (Agricultural-Inputs) में नहीं आता ?
- तकनीकी ज्ञान
- सिंचाई जल
- खाद/उर्वरक
- बीज
उत्तर: 2
प्रश्न. ईसाई समाज की प्रमुख पुस्तक है
- कुरान
- बाइबिल
- रामायण
- विष्णु पुराण
उत्तर: 2
प्रश्न. चालू मूल्यों पर वर्ष 2011-12 में उत्तर प्रदेश में औसत प्रति व्यक्ति आय है
उत्तर: 3
प्रश्न. 14वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं ?
- के. सी. पंत
- डॉ. सी. रंगराजन
- डॉ. मनमोहन सिंह
- डॉ. वाई. वी. रेड्डी
उत्तर: 4
प्रश्न. इस्लाम का पवित्र ग्रन्थ है
- आइने-अकबरी
- बाइबिल
- कुरान
- रामायण
उत्तर: 3
प्रश्न. ग्रामीण परिवार विघटन का कारण है
- गृहक्लेश
- खेतों का आकार घटना
- अशिक्षा
- उपर्युक्त सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी पंचवर्षीय योजना अपनी अवधि पूरी होने के एक वर्ष पूर्व ही समाप्त घोषित की गई थी ?
- दूसरी
- छठवीं
- सातवीं
- पाचवीं
उत्तर: 4
प्रश्न. हिन्दू धर्म का प्रमुख ग्रन्थ है
- रामायण
- रामचरितमानस
- महाभारत
- वेद
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके बताएं।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।