SSC CHSL सामान्य विज्ञान प्रैक्टिस सेट 36 : CHSL के परीक्षाओं में पूछे जा रहे हैं कुछ ऐसे सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न, परीक्षा देने से पहले जरूर अध्ययन करें

0
111


SSC CHSL General Science Practice Set 36 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और (CHSL) की परीक्षा 24 मई से 10 जून 2022 तक आयोजित की जा रही है, इस परीक्षा के लिए अब सभी उम्मीदवार अपने अंतिम तैयारियों में जुट गए हैं और लगातार परीक्षाओं में बार-बार ऐसे प्रश्न परीक्षार्थियों से पूछें जा रहे हैं।

इसलिए आज हम इस लेख के जरिए SSC की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सामान्य विज्ञान (General Science) के 25 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आएं हैं, जिनका अध्ययन करके आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं।

SSC CHSL General Science Practice Set 36
SSC CHSL General Science Practice Set 36

SSC CHSL General Science Practice Set 36

प्रश्न. जब एक लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबाया जाता हैं, तो धीरे-धीरे कॉपर सल्फेट के विलयन का रंग हल्का पड़ जाता है और लोहे की कील पर एक भूरे रंग की परत जम जाती है?

  • संयोजन अभिक्रिया का
  • विघटन अभिक्रिया का
  • विस्थापन अभिक्रिया का
  • विस्थापन और रेडॉक्स अभिक्रियाओं का

उत्तर: 3

प्रश्न. पेट में भोजन पचाने के लिए निम्नांकित में से किसकी आवश्यकता खास होती है?

  • हवा
  • पानी
  • एन्जाइम
  • खनिज

उत्तर: 3

प्रश्न. पदार्थ का परमाणु सिद्धांत’ किसने प्रतिपादित किया था?

  • डॉल्टन
  • पास्कल
  • एवोगाद्रो
  • न्यूटन

उत्तर: 1

प्रश्न. किसी तत्व के रासायनिक गुण निम्न में से कौन तय करता है?

  • प्रोटॉनों की संख्या
  • इलेक्ट्रॉनों की संख्या
  • न्यूट्रॉनों की संख्या
  • उपर्युक्त सभी

उत्तर: 2

प्रश्न. पेशीय ऊत्तक की उत्पत्ति होती हैं-

  • एटक्टोडर्म कोशा से
  • एण्डोडर्म कोशा से
  • मीजोडर्म कोशा से
  • उपर्युक्त तीनों प्रकार की कोशाओं से

उत्तर: 3

प्रश्न. वर्णान्ध व्यक्ति निम्नलिखित में से किन रंगों में अन्तर नहीं कर सकते हैं?

  • पीला और सफेद
  • हरा और नीला
  • लाल और हरा
  • काला और पीला

उत्तर: 3

प्रश्न. जिस प्लास्टिक पॉलिमर से कंघे, खिलौने, कटोरे आदि बनाए जाते हैं, उसका नाम है?

  • पॉलियूरिथेन
  • पॉलिस्टाइरीन
  • मेटेलिक पॉलिसल्फाइड
  • टेफ्लॉन

उत्तर: 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा बल क्षयकारी बल’ है?

  • स्थिर वैद्युत बल
  • गुरुत्व बल
  • चुंबकीय बल
  • घर्षण बल

उत्तर: 4

प्रश्न. किसी रॉकेट का प्रक्षेपण न्यूटन के किस नियम पर आधारित होता है?

  • गति का द्वितीय नियम
  • गति का तृतीय नियम
  • गति का प्रथम और द्वितीय नियम
  • गति का प्रथम नियम

उत्तर: 2

प्रश्न. पेडोलॉजी (Pedology) में अध्ययन किया जाता है?

  • चट्टान का
  • बीमारी का
  • मृदा का
  • प्रदूषण का

उत्तर: 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसके जाँचने के लिए ELISA टेस्ट किया जाता है?

  • पोलियो को
  • तपेदिक को
  • मधुमेह को
  • एड्स को

उत्तर: 4

प्रश्न. रडार का प्रयोग मुख्य रूप से किया जाता है?

  • वर्षा के जल भरे बादलों का पीछा करने के लिए
  • प्रकाश तरंगों द्वारा वस्तुओं का पता लगाने के लिए
  • ध्वनि तरंगों को परावर्तित करके वस्तुओं का पता लगाने के लिए
  • रेडियो तरंगों द्वारा वस्तुओं की उपस्थिति और स्थिति ज्ञात करने

उत्तर: 4

प्रश्न. पृथ्वी की ‘जुड़वाँ बहन’ कहे जाने वाले ग्रह का नाम है?

  • प्लूटो
  • बुध
  • शुक्र
  • मंगल

उत्तर: 3

प्रश्न. ऊर्जा एक राशि है?

  • सदिश
  • अदिश
  • कहा नहीं जा सकता
  • कभी-कभी सदिश अन्यथा अदिश

उत्तर: 2

प्रश्न. साधारण नमक का रासायनिक नाम क्या है?

  • पोटैशियम क्लोराइड
  • सोडियम क्लोराइड
  • कैल्शियम क्लोराइड
  • सोडियम हाइपोसल्फेट

उत्तर: 2

प्रश्न. स्टोरेज बैटरी में कौन-से पदार्थ का उपयोग किया जाता है?

  • ताँबा
  • सीसा (लेड)
  • जस्ता (जिंक)
  • एल्युमिनियम

उत्तर: 2

प्रश्न. ……..का प्रशीतन (रेफ्रीजरेशन) में प्रयोग किया जाता है।

  • क्लोरोफ्लोरो कार्बन
  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • नाइट्रोजन पेरोक्साइड
  • अमोनियम ऑक्साइड

उत्तर: 1

प्रश्न. आधुनिक आवर्त सारणी में परमाणु संख्या 58 से 71 वाले तत्वों को कहा जाता है?

  • लैंथेनाइड
  • अक्रिय गैसें
  • ऐक्टिनाइड
  • हैलोजन

उत्तर: 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा नियम गैसों से संबंधित नहीं है?

  • बॉयल का नियम
  • चार्ल्स का नियम
  • गे-लुसाक का नियम
  • फैराडे का नियम

उत्तर: 4

प्रश्न. मनुष्यों में अनैच्छिक क्रियाएँ जैसे कि रक्त दबाव, लार और उल्टी को इस द्वारा नियंत्रित किया जाता हैं?

  • मेड्यूला
  • पोन्स
  • स्पाइनल कोर्ड
  • हाइपोथैलेमस

उत्तर: 1

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सी धातु प्रकृति में मुक्त अवस्था में पायी जाती है?

  • सोना
  • ताँबा
  • सोडियम
  • ताँबा

उत्तर: 1

प्रश्न.फ्यूज का तार बना होता है?

  • ताँबा और सीसा का
  • सीसा का
  • ताम्बा और लोहे का
  • सीसा और टीन का

उत्तर: 4

प्रश्न. पेनिसिलिन का खोज किसने की?

  • ब्रेटिंग
  • एडवर्ड जेनर
  • अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
  • ल्यूवेनहॉक

उत्तर: 3

प्रश्न. हैजा का क्या कारण है?

  • जीवाणु
  • विषाणु
  • शैवाल
  • फफूंद

उत्तर: 1

प्रश्न. डेसीबल किसकी इकाई है?

  • मीटर की
  • ध्वनि की तीव्रता की
  • प्रतिरोध की
  • प्रकाश की तीव्रता

उत्तर: ??

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

आशा है आपको SSC CHSL का यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , एसएससी की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here