RRB NTPC CBT 2 General Knowledge Practice Set – 52 : भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा हाल ही में दी गई जानकारी के मुताबिक RRB NTPC CBT 2 की परीक्षा का आयोजन 09 और 10 मई को होना सुनिश्चित किया गया है, तथा CBT 1 का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया गया है, इसलिए ऐसी परिस्थिति में उम्मीदवार अपनी तैयारी को निरंतर जारी बनाये रखें।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आये हैं, जो कि RRB NTPC CBT 2 की परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, ये प्रश्न परीक्षा दृष्टि से अतिआवश्यक हैं, अतः अभ्यर्थी अपनी तैयारी को एक बेहतर मजबूती प्रदान करने के लिए इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें।

RRB NTPC CBT 2 General Knowledge Practice Set – 52
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक वी.एस. नाईपॉल ने लिखी है?
- द रीडिस्कवरी ऑफ इंडिया
- ए हाउस फॉर मिस्टर बिस्वास
- विटनेस द नाइट
- टेन्डर हुक्स
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में से कौन-सी पुस्तक किश्वर देसाई ने लिखी है ?
- द रेड डेविल
- विटनेस द नाइट
- टुनाइट दिस सैवेज राइट
- अर्थ एंड ऐशिज़
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा ब्रेटन वुड्स का संस्थान नहीं है ?
- इनमें से कोई नहीं
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (I.M.F.)
- विश्व बैंक (W.B.)
- आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन
उत्तर: 4
प्रश्न. “इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज” के लेखक कौन हैं?
- झुम्पा लाहिरी
- रविंदर सिंह
- अमिश त्रिपाठी
- सलमान रश्दी
उत्तर: 1
प्रश्न. “मालगुडी डेज” ……….. द्वारा लिखा गया था।
- विजय कृष्ण आचार्य
- रजत अरोरा
- मृणाल झा
- आर. के. नारायण
उत्तर: 4
प्रश्न. कार्ल मार्क्स की पुस्तक ‘दास कैपिटल’ प्रकाशित हुई थी
- 1857 में
- 1867 में
- 1862 में
- 1872 में
उत्तर: 2
प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
- रोम
- वाशिंगटन
- जेनेवा
- न्यूयॉर्क
उत्तर: 4
प्रश्न. इनमें से कौन से बिम्सटेक (BIMSTEC) का सदस्य नहीं है?
- श्रीलंका
- बांग्लादेश
- थाईलैंड
- चीन
उत्तर: 4
प्रश्न. काला सागर आर्थिक सहयोग क्षेत्र में …………. सदस्य होते हैं।
उत्तर: 3
प्रश्न. वेलिंग्टन ट्रॉफी का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है?
- नौका खेना
- पोलो
- रग्बी
- ब्रिज
उत्तर: 1
प्रश्न. किस समिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड में संरचना और कार्यप्रणाली में बदलाव की सिफारिश की है?
- लोढ़ा समिति
- गावस्कर समिति
- मेहता समिति
- गुहा समिति
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
- हॉपमैन कप-टेनिस
- अजलान शाह कप-हॉकी
- सुदिरमन कप-शतरंज
- उबेर कप- -बैडमिंटन
उत्तर: 3
प्रश्न. 1951 में ANZUS पर ….. के बीच हस्ताक्षर किए गए।
- ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
- ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका
- न्यूजीलैंड और यूएसए
- ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर: 4
प्रश्न. ओलंपिक्स में किसने सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीते हैं?
- उसैन बोल्ट
- कैटी लेडेकी
- माइकल फेल्प्स
- चेन लोंग
उत्तर: 3
प्रश्न. गोल्फ के प्रसिद्ध खिलाड़ी टाइगर वुड्स का संबंध निम्नलिखित में से किस देश से है?
- कनाडा
- ब्राजील
- यूएसए
- यूके
उत्तर: 3
प्रश्न. 20 जुलाई, 2017 को, लोकसभा ने आईआईआईटी-पीपीपी विधेयक, 2017 पारित किया। यह विधेयक एक पीपीपी मॉडल पर स्थापित 15 आईआईआईटी को डिग्री देने की अनुमति देने की माँग करता है। ‘पीपीपी’ का क्या अर्थ है ?
- पब्लिक प्राइवेट प्लेसमेंट
- पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप
- पब्लिक प्राइवेट पिकअप
- पब्लिक प्राइवेट पॉलिसी
उत्तर: 2
प्रश्न. जी-77 विकासशील देशों का एक गठबंधन है। जी-77, 2017 बैठक का आयोजन स्थल Jish क्या था?
- इण्डोनेशिया
- इक्वेडोर
- दक्षिण कोरिया
- अर्जेंटीना
उत्तर: 2
प्रश्न. केंद्र सरकार ने 2017-18 में विनिवेश से कितनी राशि जुटाने का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है ?
- 72,500 करोड़ रु
- 1,00,000 करोड़ रु
- 50,000 करोड़ रु
- 25,000 करोड़ रु
उत्तर: 1
प्रश्न. मदर टेरेसा की जयंती मनाने के लिए उन पर टिकट निम्नलिखित में से किस देश ने प्रकाशित की है?
- भारत
- यू. के.
- अमेरिका
- पाकिस्तान
उत्तर: 3
प्रश्न. भारतीय सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
- जयपुर
- हैदराबाद
- देहरादून
- नई दिल्ली
उत्तर: 3
प्रश्न. 26 जुलाई 2017 को, संसद ने सांख्यिकी का संग्रह (संशोधन) विधेयक, 2017 पारित किया। विधेयक का उद्देश्य ………. में संशोधन करना है।
- सांख्यिकी का संग्रह अधिनियम, 2008
- सांख्यिकी का संग्रह अधिनियम, 2015
- सांख्यिकी का संग्रह अधिनियम, 2010
- सांख्यिकी का संग्रह अधिनियम, 2012
उत्तर: 1
प्रश्न. अगस्त 2017 में, भारत सरकार ने “एजीइवाई” नामक एक नई योजना शुरू करने का निर्णय किया। यह नई योजना दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई एनआरएलएम) का एक हिस्सा है। ‘एजीइवाई’ में ‘इ’ का क्या अर्थ है?
- एंटरप्राइज
- एनर्जी
- एक्सप्रेस
- इंजीनियरिंग
उत्तर: 3
प्रश्न. स्वातंत्र्य्वाद किसका द्वयोतक है।
- धार्मिक रूढ़ीवादूता
- प्रवृति तथा बर्ताव
- स्वत: उद्धारीकरण
- सामाजिक, राजनैतिक तथा आर्थिक पहलुओं की स्वतंत्रता
उत्तर: 4
प्रश्न. साउथ पोल पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था?
- एमण्डसेन
- पियरी
- मैगेलन
- अमेरिगो वेरपुची
उत्तर: 1
प्रश्न. भारत में प्रथम महिला आइपीएस अधिकारी कौन है?
- सरोजिनी नायडू
- किरण बेदी
- इंदिरा गांधी
- बछेन्द्री पाल
उत्तर: ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।