RRB Group D Biology Practice Set-43: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा हाल ही में दी गई जानकारी के मुताबिक RRB Group D की परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने के शुरू में होना संभावित है। इसके साथ ये भी बता दें कि अब RRB Group D के लिए केवल एक ही पेपर देना होगा और उसी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसलिए ऐसी परिस्थिति में प्रतियोगी छात्र अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।
मेरे द्वारा इस लेख में रेलवे की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए 25 अति महत्वपूर्ण जीव विज्ञान के प्रश्नों को उनके उत्तर सहित शामिल किया गया है। ये प्रश्न परीक्षा की दृष्टि से अतिआवश्यक प्रश्न हैं, अतः अभ्यर्थी अपनी तैयारी को एक बेहतर मजबूती प्रदान करने के लिए इन प्रश्नों का अनुसरण अवश्य करना चाहिए।

RRB Group D Exam Biology प्रैक्टिस सेट-43: (25 MCQ)
प्रश्न. कौनसा जीव त्वचा से सांस लेता है?
- साँप
- केंचुआ
- बन्दर
- मनुष्य
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में से किस आवास में मृदा सतह का दैनिक तापमान अत्यधिक बदलता है।
- झाड़ी स्थल
- वन
- रेगिस्तान
- ग्रास स्थल
उत्तर: 3
प्रश्न. आहार नली में अंगों द्वारा स्रावित कौन सा रस वसा के पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
- अग्नाशयी रस, लार
- हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, श्लेम
- पित्त रस, अग्नाशयी रस
- लार, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस जलीय जंतु में गलफड़े नहीं होते हैं?
- ऑक्टोपस
- स्क्विड
- क्लाउन फिश
- व्हेल
उत्तर: 4
प्रश्न. ओजोन परत किस प्रकार की किरणों से जैवमण्डल की रक्षा करती है।
- इन्फ्रा रेड-किरणों से
- अल्ट्रावायलेट किरणों से
- एक्स-किरणों से
- गामा किरणों से
उत्तर: 2
प्रश्न. सबसे बाह्य वोर्ल को………..कहा जाता है, और इसमें बाह्यदल होते हैं।
- बाह्यदलपुंज
- दलपुंज
- पुमंग
- जायांग
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा अंग एक प्रोकैरियोटिक कोशिका में समानता दिखाता है?
- केवल माइटोकॉन्ड्रिया
- केवल क्लोरोप्लास्ट
- क्लोरोप्लास्ट और माइटोकॉन्ड्रिया दोनों
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. कवक मूल उदाहरण है।
- अपघटक
- अन्तःपरजीविता
- सहजीवी संबंध
- बाह्य परजीविता
उत्तर: 3
प्रश्न. इनमें से क्या रक्त का थक्का ज़माने में सहायक है?
- विटामिन A
- विटामिन D
- विटामिन K
- फोलिक अम्ल
उत्तर: 3
प्रश्न. झींगे और तितलियाँ………..की उपस्थिति के कारण एक ही फायलम से संबंधित हैं।
- द्विपक्षीय सममिति
- संयुक्त पैर
- एंटीना
- खंडित शरीर
उत्तर: 2
प्रश्न. एक पौधे की कोशिका भित्ति बनी होती है।
- सेल्यूलोज
- कार्बोहाइड्रेट
- लिपिड
- लिपोप्रोटीन
उत्तर: 1
प्रश्न. डीएनए फिंगरप्रिंटिंग के जनक कौन थे?
- जेम्स वाटसन
- हरगोबिंद खुराना
- एलेक जेफ्रेयस
- निरेनबर्ग
उत्तर: 3
प्रश्न. सिनैप्सिस, अर्धसूत्रीविभाजन किस चरण में होता है?
- लेप्टोटीन
- पचीतेन
- जिगोटीन
- मेटाफ़ेज़
उत्तर: 3
प्रश्न. पौधों में लचीलापन निम्नलिखित में से किस ऊतक के कारण होता है?
- पैरेन्काइमा
- कोलेनकाइमा
- स्क्लेरेनकाइमा
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में से क्या हरी शैवाल का उदाहरण है?
- लामेनैरिया
- सरगासम
- क्लैमिडोमोनास
- फ्यूकस
उत्तर: 3
प्रश्न. प्रकाश की किरण गमन करती है–
- सीधी रेखा में
- टेढी रेखा में
- किसी भी दिशा में
- इनमें कोई नहीं
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित कोशिकांग में से किसे एक कोशिका के ‘आत्मघाती थैली’ के रूप में जाना जाता है?
- लाइसोसोम
- प्लास्टिड
- अन्तः प्रदव्ययी जलिका
- माइटोकॉन्ड्रिया
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्न में से अकार्बनिक पदार्थों का प्रयोग करते हैं।
- स्वपोषी
- अपघटक
- मृतोपजीवी
- विषमपोषी
उत्तर: 1
प्रश्न. कोशिकीय श्वसन में ऑक्सीजन की वास्तविक भूमिका क्या है?
- यह ग्लूकोज का विश्लेषण करता है
- यह ईटीसी में इलेक्ट्रॉनों का अंतिम स्वीकर्ता है
- यह माइटोकॉन्ड्रिया को सक्रिय करता है
- यह एंजाइम को उत्तेजित करता है
उत्तर: 2
प्रश्न. शकरकंद एक भूमिगत संरचना है जो भोजन का भंडारण करती है। इस पौधे में भोजन कहाँ से तैयार किया जाता है?
- पत्तियां
- फल
- तना
- जड़
उत्तर: 1
प्रश्न. आयु संरचना का ज्यामितीय निरूपण किसकी विशिष्टता है?
- जैविक समुदाय
- समष्टि
- भूदृश्य
- पारितत्र
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस युग्म में दोहरा परिसंचरण पथ होता है?
- उभयचर और स्तनधारी
- पक्षी और स्तनधारी
- सरीसृप और स्तनधारी
- मछली और पक्षी
उत्तर: 2
प्रश्न. एक पुष्प के अंडप के सूजे हुए निम्न हिस्से को………..कहा जाता है।
- अंडाशय
- फूल के गर्भ केसर का सिरा
- कुक्षि
- परागकोश
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
- पौधे सूर्य के प्रकाश से प्राप्त ऊर्जा को कार्बोहाइड्रेट के रूप में संग्रहीत भोजन में परिवर्तित करते हैं
- पौधों में पर्णहरित होता है
- पादप कोशिकाओं में कोशिका भित्ति नहीं होती है
- केवल 1 सही है
- केवल 1 और 2 सही हैं
- केवल 1 और 3 सही हैं
- सब सही हैं
उत्तर: 2
प्रश्न. पित्त रस किसमें बनता है?
- गुर्दा
- लार ग्रंथि
- यकृत
- फेफड़ा
उत्तर: ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, रेलवे की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु Sarkari Alert को बुकमार्क जरूर करें।