RRB Group D सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट-87 : ग्रुप D परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता अर्जित करने के लिए ‘GK’ के इन प्रश्नों को, जरूर पढ़ें

0
157


RRB Group D General Knowledge Practice Set-87 : भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Group D परीक्षा हेतु परीक्षा तिथि जारी कर दी है, यह परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की जा सकती है। तथा अब अभ्यर्थी को Group D के लिए एक ही परीक्षा देना होगा और उसी के आधार पर सभी उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। इसी को देखते हुये आज हम इस प्रैक्टिस सेट को लेकर आये हैं।

ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से RRB Group D की परीक्षाओं में पूछें गये सामान्य ज्ञान के बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आये हैं। जो की आगे होने वाली ग्रुप डी की परीक्षा में संभवतः अहम भूमिका निभा सकते हैं। अतः अभ्यर्थी इन प्रश्नों का अध्ययन अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए अवश्य करें।

RRB Group D General Knowledge Practice Set-87
RRB Group D General Knowledge Practice Set-87

RRB Group D सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट-87 : (25 महत्वपूर्ण प्रश्न)

प्रश्न. ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की थी?

  • भीमराव अंबेडकर
  • राजा राम मोहन रॉय
  • स्वामी विवेकानंद
  • अरविन्द घोष

उत्तर: 2

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन, पंचायती राज से सम्बन्धित है?

  • नानावती आयोग
  • बलवन्त राय मेहता समिति
  • लिब्राहन आयोग
  • शाह आयोग

उत्तर: 2

प्रश्न. दुनिया का सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र कौन-सा है?

  • सियाचिन ग्लेशियर
  • गंगोत्री ग्लेशियर
  • नुबा ग्लेशियर
  • हरि पर्वत ग्लेशियर

उत्तर: 1

प्रश्न. भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉस्को में स्थित भारतीय दूतावास में किस महापुरुष की प्रतिमा का अनावरण किया?

  • महात्मा गाँधी
  • जवाहरलाल नेहरू
  • अटल बिहारी वाजपेयी
  • मदन मोदन मालवीय

उत्तर: 1

प्रश्न. हीमोग्लोबिन में निम्नलिखित में से कौन सी धातु मौजूद होती है?

  • निकल
  • कॉपर
  • लोहा
  • जिंक

उत्तर: 3

प्रश्न. भारत का सबसे लंबा रेल रोड पुल कौन है?

  • दीघा सोनपुर पुल
  • भूपेन हजारिका सेतु
  • डेहरी ऑन सोन
  • बोगीबील सेतु

उत्तर: 4

प्रश्न. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बोर्ड में किसे शामिल किया गया?

  • नरेश मेनन
  • विनीत देसाई
  • सुजॉय चौधरी
  • इनमे से कोई नही

उत्तर: 3

प्रश्न. विश्व में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक है?

  • आइवरी कोस्ट
  • भारत
  • मेक्सिको
  • ब्राजील

उत्तर: 4

प्रश्न. मॉर्ले मिन्टो का सुधार का उद्देश्य था?

  • मुसलमानों के लिए पृथक् निर्वाचन क्षेत्र एवं मताधिकार की व्यवस्था
  • हिन्दुओं के लिए पृथक् निर्वाचन क्षेत्र एवं मताधिकार की व्यवस्था
  • केन्द्रीय तथा प्रांतीय विधानमंडलों के आकार में कमी
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 1

प्रश्न. किस दिन को ‘अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है?

  • 1 मई
  • 2 अक्टूबर
  • 24 अक्टूबर
  • 30 जनवरी

उत्तर: 2

प्रश्न. वैश्विक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट कौन थीं?

  • दीपा कर्माकर
  • साक्षी मलिक
  • सीमा पूनिया
  • हिमा दास

उत्तर: 1

प्रश्न. निम्नलिखित में अफ्रीका का कौन-सा एक देश OPEC का सदस्य नहीं है?

  • अंगोला
  • लीबिया
  • दक्षिण अफ्रीका
  • अल्जीरिया

उत्तर: 3

प्रश्न. ……….2018 में 90 वें ऑस्कर अवार्ड के लिए भेजी गई एक भारतीय फिल्म थी।

  • संजू
  • राजी
  • जीरो
  • न्यूटन

उत्तर: 4

प्रश्न. ‘मनसबदारी प्रणाली’ किसने आरम्भ की थी?

  • शाहजहाँ
  • जहाँगीर
  • बाबर
  • अकबर

उत्तर: 4

प्रश्न. 1948 ओलंपिक्स में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम का कप्तान कौन था?

  • किशन लाल
  • सरदार सिंह
  • मनप्रीत सिंह
  • आकाशदीप सिंह

उत्तर: 1

प्रश्न. ‘भारतीय संविधान के जनक’ के रूप में किसे जाना जाता है?

  • जवाहरलाल नेहरू
  • महात्मा गाँधी
  • बी. आर. अम्बेडकर
  • बाल गंगाधर तिलक

उत्तर: 3

प्रश्न. निम्न में कौन मनुष्य का आदि पूर्वज है?

  • रामापिथेकस
  • होमो इरेक्टस
  • ऑस्ट्रेलोपिथेकस
  • होमो सेपियंस

उत्तर: 3

प्रश्न. MMU का विस्तार है-

  • मशीन मेमोरी यूनिट
  • मेमोरी मैनेजमेंट यूनिट
  • मेन मेमोरी यूनिट
  • मशीन मैनेजमेंट यूनिट

उत्तर: 2

प्रश्न. डायनामाइट बनाने में किस द्रव का प्रयोग किया जाता है?

  • नाइट्रोग्लिसरीन
  • ओलिक अम्ल
  • लैक्टिक अम्ल
  • मैलाइक अम्ल

उत्तर: 1

प्रश्न. हवा एक……… है।

  • शुद्ध मिश्रण
  • केवल मिश्रणों का मिश्रण
  • केवल तत्वों का मिश्रण
  • दोनों तत्वों और यौगिकों का मिश्रण

उत्तर: 4

प्रश्न. कर्क रेखा निम्न में से किस राज्य से होकर गुजरती है?

  • जम्मू कश्मीर
  • हिमांचल प्रदेश
  • बिहार
  • झारखंड

उत्तर: 4

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान/अरण्य राजस्थान में नहीं है?

  • सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
  • सांबर वनजीवन अरण्य
  • राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
  • रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर: 3

प्रश्न. चुनाव आयोग का प्रमुख द्वारा नियुक्त किया जाता है?

  • केंद्र सरकार
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश
  • राज्य सरकार
  • भारत के राष्ट्रपति

उत्तर: 4

प्रश्न. पाचन में मदद करने के लिए शरीर में कौन सा एसिड प्रयोग किया जाता है?

  • बोरिक एसिड
  • एसिटिक एसिड
  • सल्यूरिक एसिड
  • हाइड्रोक्लोरिक एसिड

उत्तर: 4

प्रश्न. सौर मंडल की खोज किसने की?

  • कोपरनिकस
  • मर्फी
  • वास्को द गामा
  • न्यूटन

उत्तर: ??

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, रेलवे की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु Sarkari Alert को बुकमार्क जरूर करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here