RRB Group D General Knowledge Practice Set-55: रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा हाल ही में दी गई जानकारी के मुताबिक RRB Group D की परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में होना संभावित है। इसके साथ ये भी बता दें कि अब RRB Group D परीक्षा के लिए केवल एक ही पेपर देना होगा और उसी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसलिए ऐसी परिस्थिति में प्रतियोगी छात्र अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।
इस लेख में ग्रुप डी की पिछली परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के पूछे गए 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को शामिल किया गया है। इसलिए परीक्षा में बैठने से पहले इन प्रश्नों का अध्ययन जरूर करके जाएं जिससे की आपको परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिल सके।

RRB Group D सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट-55: (25 MCQ)
प्रश्न. चिपको आन्दोलन के प्रणेता है।
- नन्दबहुगुणा
- सुन्दरलाल बहुगुणा
- मदर टेरेसा
- महात्मा गाँधी
उत्तर: 2
प्रश्न. इन्सुलिन की रासायनिक प्रकृति है।
- विटामिन
- प्रोटीन
- कार्बोहाइड्रेट
- वसा
उत्तर: 2
प्रश्न. किस राज्य सरकार द्वारा हाल ही में समाज सुधार अभियान की शुरुआत की गयी है?
- छत्तीसगढ़
- मिजोरम
- बिहार
- झारखंड
उत्तर: 3
प्रश्न. 2010 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमण्डल खेल में सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक किस देश को प्राप्त हुआ था?
- ऑस्ट्रेलिया
- भारत
- कनाडा
- इंग्लैण्ड
उत्तर: 1
प्रश्न. पौधों में अर्द्धसूत्री विभाजन होता है।
- मूलशीर्ष में
- तने में
- परागकणों में
- परागकोषों में
उत्तर: 4
प्रश्न. जैविक समुदाय में प्राथमिक उपभोक्ता हैं।
- मांसाहारी
- शाकाहारी
- सर्वाहारी
- डेट्रिटिवोर
उत्तर: 2
प्रश्न. पाल राजवंश के सर्वप्रथम राजा कौन थे?
- गोपाल
- नंदलाल
- धर्मपाल
- देवपाल
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित किसके शासनकाल में मुगलों और मराठों के बीच द्वन्द्व प्रारंभ हुआ?
- अकबर
- शाहजहाँ
- जहांगीर
- औरंगजेब
उत्तर: 4
प्रश्न. ज्वर नियन्त्रण में आमतौर पर सबसे अधिक प्रयोग जाने वाली औषधि है।
- बूफेन
- पैरासीटामोल
- लिव-52
- बी कॉम्प्लेक्स
उत्तर: 2
प्रश्न. दही निर्माण हेतु कौन सूक्ष्मजीवी उत्तरदायी है?
- एस्पर्जिलम
- रेट्रोवाइरस
- स्टेप्टोकोकस
- लैक्टोबैसिलस
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा काया आंतरिक शैल का उदाहरण है?
- बलुआ पत्थर
- संगमरमर
- ग्रेनाइट
- चूना पत्थर
उत्तर: 2
प्रश्न. अकबर ……….. वर्ष की आयु में सम्राट बना था?
उत्तर: 3
प्रश्न. शिशुनाग ने अपनी राजधानी कहाँ बनाई थी?
- मुर्शिदाबाद
- पाटलिपुत्र
- वैशाली
- मुंगेर
उत्तर: 3
प्रश्न. महासागरों में निम्न में से कौन-सा लवण सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है?
- मैग्नीशियम सल्फेट
- कैल्शियम सल्फेट
- मैग्नीशियम क्लोराइड
- सोडियम क्लोराइड
उत्तर: 4
प्रश्न. राज्यसभा में होने वाली सम्भाओं की अध्यक्षता कौन करता है?
- उपराष्ट्रपति
- प्रधानमन्त्री
- राष्ट्रपति
- भारत का मुख्य न्यायाधीश
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्न में से किस मिट्टी का विस्तार भारत के सर्वाधिक क्षेत्र पर है?
- काली मिट्टी
- लाल मिट्टी
- जलोढ़ मिट्टी
- बलुई मिट्टी
उत्तर: 3
प्रश्न. जो शाकाहारी जन्तु भोजन के लिए हरे पेड़-पौधों पर निर्भर रहते हैं।
- प्रथम चरण उपभोक्ता
- तृतीय चरण उपभोक्ता
- द्वितीय चरण उपभोक्ता
- उपभोक्ता
उत्तर: 1
प्रश्न. बायोमास के अवायवीय किण्वन द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी गैस उत्पादित होती है?
- बायोगैस
- गैस ऑयल
- प्राकृतिक गैस
- सम्पीडित प्राकृतिक गैस (CNG)
उत्तर : 1
प्रश्न. ‘डेविस कप’ किस खेल से संबंधित है?
- फुटबॉल
- लॉन टेनिस
- हॉकी
- बेसबॉल
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘पाकिस्तान’ नाम किसने गढा था?
- मोहम्मद अली जिन्ना
- फजलुल हक
- लियाकत अली खान
- चौधरी रहमत अली
उत्तर: 4
प्रश्न. आर्सेनिक द्वारा जल प्रदूषण सर्वाधिक है।
- मध्य प्रदेश में
- पश्चिम बंगाल में
- उत्तर प्रदेश में
- बिहार मे
उत्तर : 2
प्रश्न. वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम पारित किया गया था?
- वर्ष 1962 में
- वर्ष 1960 में
- वर्ष 1975 में
- वर्ष 1972 में
उत्तर : 4
प्रश्न. दूध से दही बनने की प्रक्रिया को कहते हैं।
- प्रकाश संश्लेषण
- किण्वन
- आसवन
- स्टेरिलाइजेशन
उत्तर : 2
प्रश्न. किस देश के संविधान से मौलिक कर्तव्यों को लिया गया है?
- जर्मनी
- यूएसए
- युनाइटेड किंगडम
- यूएसएसआर
उत्तर : ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, रेलवे की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु Sarkari Alert को बुकमार्क जरूर करें।