RBI Assistant Mains Admit Card 2022: भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया गया था, जो भी अभ्यर्थी इस फॉर्म को भरे थे और प्री परीक्षा में उतीर्ण है उनका RBI Assistant Mains Admit Card 2022 जारी कर दिया गया है, आप अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
RBI Assistant 2022 की परीक्षा 26 – 27 मार्च 2022 को होगी, जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किये हैं वो इस परीक्षा की तैयारी बेहतरीन तरीके से करें ताकि परीक्षा में अच्छे अंक ला पाए,ऐसे में इस लेख के माध्यम से आप इसके एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक असिस्टेंट भर्ती 2022 – संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम: भारतीय रिजर्व बैंक असिस्टेंट भर्ती 2022
- भर्ती बोर्ड का नाम: भारतीय रिजर्व बैंक
- पद का नाम: असिस्टेंट (सहायक)
- पदों की संख्या: 950 पद
- आवेदन की प्रक्रिया: ऑनलाइन
- विज्ञापन संख्या: 2A/2021-22
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेेेदन की शुरुआत: 17 फरवरी 2022
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़: 08 मार्च 2022
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि: 08 मार्च 2022
- प्रारम्भिक परीक्षा तिथि: 26-27 मार्च 2022
- प्री एडमिट कार्ड जारी तिथि: 21/03/2022
- मेंस परीक्षा तिथि: मई 2022
- मेंस एडमिट कार्ड जारी तिथि: 30/04/2022
- रिजल्ट जारी होने की तिथि: इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है
आवेदन फीस
आवेदन फीस की सूचना निम्नलिखित है –
- जनरल/ओबीसी: 450/- रुपये
- EWS: 450/- रुपये
- एससी/एसटी: 50/- रुपये
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड: शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान के जरिए किया जा सकता है।
आयु सीमा – 01/12/2021
इस भर्ती के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आयुसीमा के मानदंडों का पालन करना होगा –
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
RBI Assistant 2021 Recruitment Online Form 2022 – भर्ती का विवरण
भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट के 950 पदों पर भर्ती हेतु शार्ट नोटिस 2021 में जारी किया था लेकिन इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन फरवरी माह 2022 में सुनिश्चित हुआ है और भर्ती में उम्मीदवार का चयन मुख्यतः प्रारम्भिक परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाना तय किया गया है। उम्मीदवार इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2022 से कर सकते हैं।
RBI Assistant Recruitment 2022 – योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी वर्ग से 50% अंक के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
RBI Assistant Mains Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड
यदि आप RBI Assistant Mains Admit Card 2022 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- यह एडमिट कार्ड वही उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते है जो उम्मीदवार प्री परीक्षा उतीर्ण किये हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरने का विकल्प दिया रहेगा, जिसको आपको सही-सही भरना है।
- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, इसके अलावा हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।