MP Police Constable PET Admit Card 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल ने मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल की फिजिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, ऐसे में जो अभ्यर्थी मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में उतीर्ण है वो सभी उम्मीदवार अपना PET एडमिट कार्ड नीचे दिए लिंक के जरिये डाउनलोड कर सकतें हैं।
MPPEB द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी, रेडियो के कुल 4000 पदों पर भर्ती हेतु एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया था, एमपी पुलिस कांस्टेबल स्टेज I की परीक्षा 8 जनवरी 2022 (शनिवार) को मध्य प्रदेश राज्य में दो पालियों में आयोजित की गई थी और लगभग 10 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। 24 मार्च 2022 को बोर्ड ने परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की और उसी के लिए आंसर की 18 फरवरी 2022 को जारी की गई थी।

MP Police Constable PET Admit Card 2022 को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकतें हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेेेदन की शुरुआत : 16/01/2021
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 11/02/2021
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 11/02/2021
- फॉर्म में सुधार करने तिथि : 15/02/2021
- परीक्षा तिथि : 8 जनवरी 2022 से 17 फरवरी 2022
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 29/12/2021
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : 25/03/2022
- PET एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 26/04/2022
आवेदन फीस
आवेदन फीस की सूचना निम्नलिखित है –
- डबल पेपर के लिए
- सामान्य/अन्य राज्य : 860/-
- एमपी रिजर्व श्रेणी: 460/-
- सिंगल पेपर के लिए
- सामान्य/अन्य राज्य : 660/-
- एमपी रिजर्व श्रेणी: 360/-
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड : शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान के जरिए किया जा सकता है।
आयु सीमा – 01/00/2020
इस भर्ती के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आयुसीमा के मानदंडों का पालन करना होगा –
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 33 वर्ष
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें MP Police Constable PET Admit Card 2022
यदि आप MP Police Constable PET Admit Card 2022 का एडमिट डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट – peb.mp.gov.in पर जाएं और पसंदीदा भाषा का चयन करें।
- अब, “MP Police Constable PET Admit Card 2022” लिंक पर क्लिक करें।
- यह लिंक आपको एक नए पृष्ठ पर ले जाएगा, जहां आपको अपना विवरण जैसे ‘आवेदन संख्या’ या ‘रोल नंबर’ और ‘जन्म तिथि’ प्रदान करने की आवश्यकता है।
- मांगी गई सभी जानकारी को भरकर अपना फिजिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, इसके अलावा हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।