MP Board Class 10th, Class 12th Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) भोपाल द्वारा हाई स्कूल परीक्षा और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 का रिजल्ट आज दोपहर को जारी होने वाला है, जो भी अभ्यर्थी मध्यप्रदेश बोर्ड की परीक्षा में भाग लिए थे, उनकी बोर्ड की परीक्षा संपन्न हो चुकी है और परीक्षा में भाग लिए सभी अभ्यर्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
एमपी बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एवं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपीबीएसई 10वीं और एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 के रिजल्ट की घोषणा अप्रैल महीने में जारी होगा लेकिन किन्ही कारणों बस अप्रैल में रिजल्ट जारी नही होता है तो मई के शुरुआती हफ्ते में जारी किया जा सकता है।

MP Board Class 10th, Class 12th Result 2022 पिछली बार कब हुआ था जारी
इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक ही साथ जारी किया जाएगा, पिछले वर्ष एमपी बोर्ड हाई स्कूल के रिजल्ट की घोषणा 14 जुलाई को और इंटरमीडिएट के रिजल्ट 29 जुलाई को जारी किए गए थे, एक रिपोर्ट के अनुसार, एमपी बोर्ड कॉपी के चेकिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, अब रिजल्ट जारी करने को लेकर प्रक्रिया चल रही है इसलिए मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्ट आज आएगा।
MP Board Class 10th, Class 12th Result 2022 आमतौर पर कब तक जारी होता है
एमपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2022 10 मार्च, 2022 को समाप्त हुई और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 12 मार्च, 2022 को समाप्त हुई थी, आमतौर पर बोर्ड डेढ़ माह के अंतर पर रिजल्ट जारी करता है, हालांकि इस बार अप्रेल के अंत तक में डेढ़ माह पूरे होने वाले है, यानी अप्रेल के अंत तक आज रिजल्ट जारी होगा।
MP Board Class 10th, Class 12th Result 2022 का इंतजार 18 लाख स्टूडेंट्स कर रहें है
हम आपको बता दे कि मध्य प्रदेश बोर्ड बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री की परीक्षा में इस साल लगभग 18 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। इनमें से लगभग 10 लाख छात्र-छात्राएं MP BOARD के 10वीं रिजल्ट 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं, करीब 8 लाख परीक्षार्थियों को एमपी बोर्ड के कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार है।
MP Board Class 10th, Class 12th Result 2022 को इन वेबसाइट के माध्यम से कर पाएंगे डाउनलोड
जल्द ही जारी हो जाएगा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2022 जो भी अभ्यर्थी मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में भाग लिए हैं वे सभी अभ्यर्थी अपने रिजल्ट की जांच नीचे दिए गए वेबसाइटों के माध्यम से कर सकते हैं या एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक साइट से स्कोर कार्ड देख पाएंगे-
- mpbse.nic.in
- mpresults.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
MP Board Class 10th, Class 12th Result 2022 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट 2022 की जांच करने के लिए अभ्यर्थी सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद दिए लिंक पर क्लिक करें उसके बाद।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगे।
- एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आप इसका एक प्रिंट आउट ले लें.
महत्वपूर्ण लिंक्स
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ऐसी ही जानकारियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।