ESIC UDC/MTS GK/GS प्रैक्टिस सेट 09 : सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न, इन परीक्षाओं में पूछें जा सकते हैं ऐसे प्रश्न जरूर अध्ययन करें

0
119


ESIC UDC/MTS Knowledge Practice Set 09 : ईएसआईसी यूडीसी (ESIC UDC) के टियर-I की परीक्षा के समापन के बाद इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है, ऐसे में जो भी अभ्यर्थी ईएसआईसी यूडीसी टियर-I में उत्तीर्ण हुए थे, उनका ईएसआईसी यूडीसी टियर-II की परीक्षा 30 अप्रैल को सुनिश्चित की गई है और साथ ही ईएसआईसी एमटीएस का भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और इसकी परीक्षा तिथि 07 मई 2022 घोषित की गई है।

ऐसे में आज हम इस लेख में विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए उन 25 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को उनके उत्तर सहित आपके सामने लाए हैं, यह प्रश्न इन परीक्षाओं में भी पूछें जाने की संभावना है। इसीलिए परीक्षा से पहले इन प्रश्नों को एक बार जरूर पढ़ें, जिससे कि परीक्षा में आप अच्छा अंक प्राप्त कर सकें।

ESIC UDC/MTS Knowledge Practice Set 09
ESIC UDC/MTS Knowledge Practice Set 09

ESIC UDC/MTS Knowledge Practice Set 09

प्रश्न. किस भारतीय राज्य में बांस की टपक सिंचाई व्यवस्था बहुत लंबे समय से प्रयोग की जाती है?

  • तेलंगाना
  • छत्तीसगढ़
  • मेघालय
  • महाराष्ट्र

उत्तर: 3

प्रश्न. निम्न में से किस पर उत्पाद शुल्क लगाया जा सकता है?

  • किसी कंपनी का राजस्व
  • वस्तु एवं सेवाओं का निर्यात
  • वस्तु एवं सेवाओं का आयात
  • निर्मित उत्पाद

उत्तर: 4

प्रश्न. निम्न में से कौन-सी संस्था उष्णकटिबंधीय वनों के चिरस्थायी प्रबंधन एवं संरक्षण को प्रोत्साहित करती है?

  • इंटरनेशनल ट्रॉपिकल टिम्बर ऑर्गनाइजेशन
  • यूनाइटेड नेशंस फोरम ऑन फॉरेस्ट्स
  • वर्ल्डवाइड फंड फॉर नेचर
  • ग्रीनपीस

उत्तर: 1

प्रश्न. निम्न में से कौन-सा शब्द क्रेडिट से संबंधित नहीं है?

  • ब्याज दर
  • आवश्यक दस्तावेज
  • संपार्श्विक
  • वित्त मंत्री की मुहर

उत्तर: 4

प्रश्न. ‘इंडियाज एक्सपोर्ट ट्रेंड्स एवं प्रॉस्पेक्ट्स फॉर सेल्फ-सस्टेंड ग्रोथ’ पुस्त के लेखक कौन हैं?

  • मनमोहन सिंह
  • अटल बिहारी वाजपेयी
  • नरेंद्र मोदी
  • शशि थरूर

उत्तर: 1

प्रश्न. मेट्टूर बांध किस नदी पर निर्मित और किस राज्य में स्थित है?

  • नर्मदा नदी, मध्य प्रदेश
  • तुंगभद्रा नदी, कर्नाटक
  • कावेरी नदी, तमिलनाडु
  • काली नदी, कर्नाटक

उत्तर: 3

प्रश्न. केलों का रंग भूरा हो जाता है, क्योंकि-

  • केले में मौजूद एंजाइम हवा के साथ अभिक्रिया करता है।
  • एक एंजाइम इसमें स्टॉर्च को शर्करा में बदल देता है।
  • बिसफॉस्फोनेट्स केले में एंजाइमों के साथ प्रतिक्रिया करता है।
  • एक एंजाइम इसमें शर्करा को स्टॉर्च में बदल देता है।

उत्तर: 1

प्रश्न. निम्न में से कौन-सी प्रतियोगिता भारतीय फुटबॉल से संबंधित फुटबॉल से संबंधित नही है?

  • डुरंड कप
  • संतोष ट्रॉफी
  • रणजी ट्रॉफी
  • फेडरेशन कप

उत्तर: 3

प्रश्न. 1985 में किए गए भारतीय संविधान के 52वें संशोधन में क्या सुधार किया गया था?

  • भारतीय गणराज्य में सिक्किम को एक राज्य के रूप में शामिल किया गया
  • कर में वृद्धि के संबंध में संघ एवं राज्य सूची में संशोधन
  • दल-बदल विरोधी कानून को शामिल किया गया
  • ‘समाजवादी धर्मनिरपेक्ष’ शब्द संविधान की प्रस्तावना में जोड़े गए

उत्तर: 3

प्रश्न. pH स्केल का उदासीन मान कितना होता है?

  • 7 से अधिक
  • 7 के बराबर
  • 7 से कम
  • 14 के बराबर

उत्तर: 2

प्रश्न. भारत के राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए संसद द्वारा कौन-सा प्रस्ताव पारित किया जाता है?

  • कटौती प्रस्ताव
  • प्रतिबंध प्रस्ताव
  • अविश्वास प्रस्ताव
  • महाभियोग प्रस्ताव

उत्तर: 4

प्रश्न. भारत में करेंसी नोट किस संस्था द्वारा जारी किए जाते हैं?

उत्तर: 1

प्रश्न. कनी शॉल हस्तशिल्प भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?

  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • अरुणाचल प्रदेश

उत्तर: 3

प्रश्न. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में शोषण के विरुद्ध मौलिक अधिकार का प्रावधान किया गया है?

  • अनुच्छेद 14-18
  • अनुच्छेद 19-22
  • अनुच्छेद 29-30
  • अनुच्छेद 23-24

उत्तर: 4

प्रश्न. शेरशाह सूरी द्वारा जारी किया गया चांदी का सिक्का क्या कहलाता था?

  • दिनार
  • रुपया
  • टंका
  • मोहर

उत्तर: 2

प्रश्न. उच्चतम गुणवत्ता वाला कठोर कोयला निम्न में से कौन-सा है?

  • बिटुमिनस
  • पीट
  • लिग्नाइट
  • एंथ्रेसाइट

उतर: 4

प्रश्न. सचिन तेंदुलकर ने कहां और किस देश के साथ खेलते हुए अपना 100वां शतक बनाया था?

  • शेरे बांग्ला स्टेडियम, बांग्लादेश
  • सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, ऑस्ट्रेलिया
  • पर्थ स्टेडियम, वेस्टइंडीज
  • ईडेन पार्क, न्यूजीलैंड

उत्तर: 1

प्रश्न. निम्न में से ऐतिहासिक घटनाओं को सही कालक्रमानुसार लगाएं।

  • नील की खेती के लिए चंपारण सत्याग्रह
  • असहयोग खिलाफत आंदोलन की शुरुआत
  • रौलेट सत्याग्रह
  • साइमन कमीशन का भारत में आगमन
  • 1-2-3-4
  • 1-3-2-4
  • 3-4-2-1
  • 4-2-1-3

उत्तर: 2

प्रश्न. निम्न में से किस व्यक्ति को भारतीय फिल्म उद्योग के जनक’ के रूप में जाना जाता है?

  • राजेश खन्ना
  • अमिताभ बच्चन
  • देव आनंद
  • दादासाहेब फाल्के

उत्तर: 4

प्रश्न. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

  • असम
  • राजस्थान
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश

उत्तर: 1

प्रश्न. मलाला यूसुफजई की जीवनी पर बनी फिल्म का नाम क्या है?

  • गुल मकई
  • फ्रिडा
  • द सोशल नेटवर्क
  • द एविएटर

उत्तर: 1

प्रश्न. किस भारतीय राज्य में हॉर्नबिल त्यौहार मनाया जाता है?

  • मणिपुर
  • नगालैंड
  • सिक्किम
  • त्रिपुरा

उत्तर: 2

प्रश्न. स्कर्वी रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है?

  • विटामिन A
  • विटामिन K
  • विटामिन C
  • विटामिन D

उत्तर: 3

प्रश्न. भारत सरकार द्वारा निम्न में से किस भाषा को ‘शास्त्रीय’ घोषित कि गया है?

  • हिंदी
  • मराठी
  • पालि
  • ओड़िया

उत्तर: 4

प्रश्न. पुरंदर की संधि किसके-किसके बीच हुई थी?

  • मुगल और मराठा
  • पूर्वी गंग और चोल
  • बंगाल और राजपूतों का नवाब
  • अफगान और पुर्तगाली

उत्तर: ??

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

आशा है आपको MTS का यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , एसएससी की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here