ESIC UDC/MTS Knowledge Practice Set 08 : ईएसआईसी यूडीसी (ESIC UDC) के टियर-I की परीक्षा के समापन के बाद इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है, ऐसे में जो भी अभ्यर्थी ईएसआईसी यूडीसी टियर-I में उत्तीर्ण हुए थे, उनका ईएसआईसी यूडीसी टियर-II की परीक्षा 30 अप्रैल को सुनिश्चित की गई है और साथ ही ईएसआईसी एमटीएस का भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और इसकी परीक्षा तिथि 07 मई 2022 घोषित की गई है।
ऐसे में आज हम इस लेख में विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए उन 25 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को उनके उत्तर सहित आपके सामने लाए हैं, यह प्रश्न इन परीक्षाओं में भी पूछें जाने की संभावना है। इसीलिए परीक्षा से पहले इन प्रश्नों को एक बार जरूर पढ़ें, जिससे कि परीक्षा में आप अच्छा अंक प्राप्त कर सकें।

ESIC UDC/MTS Knowledge Practice Set 08
प्रश्न. ………… आस-पास से ध्वनि को एकत्रित करता है।
- कर्णावर्त (कोचलीआ)
- कर्णपाली (पिन्ना)
- श्रवण तंत्रिका
- कान का पर्दा
उत्तर: 2
प्रश्न. तृतीयक क्षेत्र का दूसरा नाम क्या है?
- सार्वजनिक क्षेत्र
- उत्पादक क्षेत्र
- सेवा क्षेत्र
- प्राथमिक क्षेत्र
उत्तर: 3
प्रश्न. नटराज की कांस्य तमा किसके शासनकाल के दौरान निर्मित की गई थी?
- चोल
- पल्लव
- चेरा
- पाण्ड्य
उत्तर: 1
प्रश्न. तेल और वसा युक्त भोजन, जब अधिक समय तक रखा जाता है, तो किस प्रक्रिया के कारण इसके स्वाद और गंध में बदलाव होता है?
- अपघटन (सड़न)
- विकृत गंधिता (रेंसीडीटी)
- प्रतिस्थापन (सब्स्टिटूशन)
- किण्वन (फर्मन्टेशन)
उत्तर: 2
प्रश्न. रैयतवाड़ी व्यवस्था निम्नलिखित में से किसके द्वारा शुरू की गई थी?
- लॉर्ड कार्नवालिस
- लॉर्ड रिपन
- वॉरेन हेस्टिंग्स
- थॉमस मुनरो
उत्तर: 4
प्रश्न. यथा जनवरी, 2019 किस भारतीय क्रिकेटर ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज 100 विकेट लेने की सिद्धि प्राप्त की?
- उमेश यादव
- मोहम्मद शमी
- हार्दिक पांड्या
- इशांत शर्मा
उत्तर: 2
प्रश्न. मलेरिया और काला अजार किससे होता है?
- प्रजीवगण (प्रोटोजोआ)
- जीवाणु (बैक्टीरिया)
- कवक
- विषाणु (वायरस)
उत्तर: 1
प्रश्न. वैदिक काल के महत्वपूर्ण देवताओं के सही समूह का चयन करें।
- वरुण, विष्णु, शिव
- शेषनाग, चंद्र, यम
- ब्रह्मा, प्रजापति, गरुड़
- अग्नि, इंद्र, सोम
उत्तर: 4
प्रश्न. न्यायमूर्ति राजेंद्र सच्चर समिति की स्थापना भारत सरकार द्वारा किस उद्देश्य के लिए की गई थी?
- भारत की विदेश नीति की स्थिति की जांच करना।
- भारत में राष्ट्रीय उद्यानों की स्थितियों का अध्ययन करना।
- मुस्लिम समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की जांच करना।
- भारतीय अर्थव्यवस्था के असंगठित क्षेत्र की स्थिति का अध्ययन करना।
उत्तर: 3
प्रश्न. प्रकाश वर्ष निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
- ध्वनि
- दूरी
- मौसम
- गति
उत्तर: 2
प्रश्न. बाली का सफर ‘बाली यात्रा’, भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
- राजस्थान
- ओडिशा
- तमिलनाडु
- केरल
उत्तर: 2
प्रश्न. भारत के कृषि क्षेत्र में बेरोजगारी का प्रकार जहां आवश्यकता से अधिक लोग नियोजित लोगों को रोजगार दिया जाता है, उसको किस रूप में जाना जाता है?
- सीमांत बेरोजगारी
- मौसमी बेरोजगारी
- प्रच्छन्न बेरोजगारी
- संरचनात्मक बेरोजगारी
उत्तर: 3
प्रश्न. कौन-सा पुल असम के डिब्रूगढ़ को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से जोड़ता है?
- पंबन
- बोगीबिल
- कोरोनेशन
- नैनी
उत्तर: 2
प्रश्न. भारतीय संविधान के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद अपने नागरिकों को धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी देता है?
- अनुच्छेद 32
- अनुच्छेद 14
- अनुच्छेद 25
- अनुच्छेद 22
उत्तर: 3
प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर सत्र किस कारण महत्वपूर्ण है?
- इसने पूर्ण स्वराज की मांग का प्रस्ताव पारित किया।
- इसने प्रांतीय चुनावों के बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया।
- इसने रौलेट सत्याग्रह शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया।
- इसने भारत में नागरिक सेवा परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया।
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस स्थान पर प्रवासी भारतीय दिवस, 2019 के समापन समारोह का आयोजन किया गया?
- पुणे
- चंडीगढ़
- कोच्चि
- वाराणसी
उतर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस केंद्रशासित प्रदेश को भारत में आंशिक राज्य का दर्जा दिया गया है?
- दमन दीव
- दादरा और नगर हवेली
- चंडीगढ़
- पुडुचेरी
उत्तर: 4
प्रश्न. सैंडस्टोन निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?
- तलछटी पत्थर
- आग्नेय पत्थर
- मेटामोर्फिक (रूपांतरित) पत्थर
- गैर-धूमिल पत्थर
उत्तर: 1
प्रश्न. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
- तमिलनाडु
- कर्नाटक
- छत्तीसगढ़
- ओडिशा
उत्तर: 2
प्रश्न. टुंड्रा प्रकार की वनस्पति के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नही है?
- सवार (मॉस) और काई (लाइकेन) यहां पाए जाते हैं।
- यह समशीतोष्ण क्षेत्र में पाई जाती है।
- प्राकृतिक वनस्पति का विकास यहां सीमित है।
- छोटी झाड़ियां इस वनस्पति का एक हिस्स है।
उत्तर: 2
प्रश्न. कुछ दिनों के बाद, पीतल और कांस्य की मूर्तियां हरी हो जाती हैं, उसका क्या कारण है?
- संक्षारण
- ऑक्सीकरण
- अपघटन (सड़न)
- अपक्षरण
उत्तर: 1
प्रश्न. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
- यह लाभार्थी को 100 दिनों के काम की गारंटी देता है।
- यह ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जाता
- इसे काम के अधिकार के रूप में भी जाना जाता है।
- इसे भारत सरकार ने 2009 में शुरू किया था।
उत्तर: 4
प्रश्न. भारत में चुनाव के संदर्भ में, VVPAT शब्द का पूर्ण रूप क्या है?
- वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल
- वोटर वेरिफायबल पेपर अकाउंट ट्रेल
- वोटर विजिट पोल अकाउंट ट्रेल
- वोटर विविड प्रेस ऑडिट ट्रेल
उत्तर: 1
प्रश्न. टेबल टेनिस के लिए 2018 द्रोणाचार्य पुरस्कार किसको दिया गया?
- तारक सिन्हा
- जीवन कुमार शर्मा
- श्रीनिवास राव
- विजया शर्मा
उत्तर: 3
प्रश्न. ताजमहल की प्रतिकृति, ‘बीबी का मकबरा’ कहां पर स्थित है?
- चंदरनगर
- औरंगाबाद
- कटक
- अहमदाबाद
उत्तर: ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको MTS का यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , एसएससी की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।