BSSC CGL Syllabus 2022 In Hindi : जाने क्या है बिहार सीजीएल का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

0
116


BSSC CGL Syllabus 2022 In Hindi : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) के करीब 2187 पदों के लिए अधिसूचना को जारी किया है, ऐसे में जिन भी अभ्यर्थियों के पास स्नातक स्तरीय डिग्री है, वे इस फॉर्म को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आपकी तैयारी को और भी सुचारू रुप से आगे बढ़ाने के लिए आज मैं BSSC CGL Syllabus 2022 In Hindi तथा BSSC CGL Exam Pattern के बारे में विस्तृत रूप से बताऊँगा, जिससे की आपको परीक्षा में BSSC CGL Syllabus In Hindi में कोई दुविधा न रहें, और आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

BSSC CGL Syllabus Hindi
BSSC CGL Syllabus Hindi

BSSC CGL Syllabus 2022 से संबंधित संक्षिप्त विवरण

  • भर्ती का नाम : बिहार एसएससी स्नातक स्तरीय भर्ती 2022
  • भर्ती बोर्ड का नाम : बिहार कर्मचारी चयन आयोग
  • (बीएसएससी)
  • आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन
  • विज्ञापन संख्या : 01/2022
  • पदों की संख्या : 2187 पद
  • लेख का नाम : BSSC CGL Syllabus In Hindi
  • आधिकारिक वेबसाइट : https://bssc.bihar.gov.in/

चयन प्रक्रिया

इसमें आपको तीन चरणों से गुजरना होगा –

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

इन चरणों मे उत्तीर्ण होने के बाद आपको अंतिम मेधा सूची के अनुसार आपका चयन सुनिश्चित कर लिया जाएगा।

नोट – प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन तभी किया जाएगा, जब चालीस हजार से अधिक आवेदन प्राप्त होगा।

BSSC CGL Exam Pattern

  • इस परीक्षा में प्रश्न पत्र की प्रकृति वस्तुनिष्ठ यानी बहुविकल्पीय होगी।
  • इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • जिसके लिए आपको 2 घंटे 15 मिनट यानी 135 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।
  • आपको प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 (चार) अंक प्रदान किया जाएगा, वहीं गलत उत्तर होने पर आपके 1 (अंक) दंड के रूप में काट लिया जाएगा।
  • प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषओं में होंगे, यदि किसी कारणवश प्रश्नों में भिन्नता पायी जाती है तो केवल अंग्रेजी के ही प्रश्न पत्र मान्य होंगें।

आइए सारणी के अनुसार समझने का प्रयास करते हैं –

क्रमांक विषय कुल प्रश्न कुल अंक समयावधि
1 सामान्य अध्ययन 50 200
2 सामान्य विज्ञान एवं गणित 50 200
3 मानसिक क्षमता जांच 50 200
कुल 150 600 2 घंटे 15 मिनट यानी 135 मिनट

BSSC CGL Syllabus In Hindi

यदि आप इस परीक्षा में अंतिम मेधा सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं तो आपको BSSC CGL Syllabus In Hindi को विस्तृत रूप से जानना होगा, जिससे कि आप परीक्षा में अच्छा अंक अर्जित कर सकें, तो आइए अब मैं विस्तृत रूप से BSSC CGL Syllabus Hindi के बारे में आपको बताता हूँ –

खंड ‘क’

सामान्य अध्ययन – BSSC CGL Syllabus In Hindi

इसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी के आस-पास के की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के संबंध में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा। वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी संबंधी ऐसे प्रश्न भी शामिल किये जायेंगे, जिनके बारे में जानकारी रखने की किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है। इसमें बिहार भारत और इसके पड़ोसी देशों के संबंध में विशेष रूप से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

सम-सामयिक विषय – BSSC CGL Syllabus 2022 In Hindi

  • वैज्ञानिक प्रगति राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय भाषाएँ
  • पुस्तक
  • लिपि
  • राजधानी
  • मुद्रा
  • खेल-खिलाड़ी
  • महत्वपूर्ण घटनाएँ, इत्यादि।

भारत और उसके पड़ोसी देश – BSSC CGL Syllabus In Hindi

  • पड़ोसी देशों का इतिहास
  • भारत का इतिहास
  • संस्कृति
  • भूगोल
  • आर्थिक परिदृश्य
  • स्वतंत्रता आन्दोलन
  • भारतीय कृषि
  • प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएं
  • भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था
  • देश की राजनीतिक प्रणाली
  • पंचायती राज सामुदायिक विकास पंचवर्षीय योजना
  • राष्ट्रीय आन्दोलन में बिहार का योगदान

खंड ‘ख’

सामान्य विज्ञान एवं गणित

इसमें सामान्यतः मैट्रिक स्तर के निम्न विषय से प्रश्न पूछे जा सकते हैं

सामान्य विज्ञान – BSSC CGL Syllabus 2022 In Hindi

  • भौतिक शास्त्र
  • रसायन शास्त्र
  • जीव विज्ञान
  • भूगोल

गणित

संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न पूर्ण संख्याओं का अभिकलन दशमलव और भिन्न संख्याओं के बीच परस्पर संबंध मूलभूत अंक गणितीय संक्रियाएं, प्रतिशत अनुपात तथा समानुपात, औसत ब्याज, एवं लाभ और हानि।

खंड ‘ग’

मानसिक क्षमता जाँच – BSSC CGL Syllabus 2022 In Hindi

इसमें शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इस घटक में निम्न से संबंधित यथासंभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

  • सादृश्य
  • समानता एवं भिन्नता
  • स्थान कल्पना
  • समस्या समाधान
  • विश्लेषण
  • दृश्य स्मृति
  • विभेद
  • अवलोकन
  • संबंध अवधारणा अंक गणितीय तर्कशक्ति
  • अंक गणितीय संख्या श्रृंखला
  • कूट लेखन एवं कूट व्याख्या इत्यादि।
यह प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम है, मुख्य परीक्षा के लिए आपको आयोग द्वारा पाठ्यक्रम जारी किया जाएगा।

नोट : बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा संचालन नियमावली 2010 की कडिका-12 के आलोक में प्रारंभिक परीक्षा पुस्तक सहित ली जायेगी। अभ्यर्थी अपने साथ तीन पुस्तक अर्थात् प्रत्येक खंड के लिए एक ही पुस्तक ले जा सकते हैं।

सामान्य अध्ययन खण्ड (ii) गणित खण्ड तथा (iii) सामान्य विज्ञान खण्ड पुस्तकों में NCERT/B.S.E.B./I.C.S.E. एवं अन्य बोर्ड के Text Book ही मान्य होंगे। किसी विषय से संबंधित गाईड, पुस्तक की फोटोकॉपी, हस्तलिखित कागज, नोट्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि परीक्षा भवन में नहीं ले जा सकते हैं।

BSSC CGL Syllabus PDF Download

यदि आप BSSC CGL Syllabus in Hindi PDF को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट या फिर हमारे द्वारा दिए गए लिंक के जरिए BSSC CGL Syllabus PDF Download कर सकते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

यह अधिसूचना कुल कितने पदों के लिए जारी की गई है?

यह अधिसूचना को 2187 पदों के लिए जारी की गई है।

इस परीक्षा में कितने प्रश्न पूछें जाएंगे?

इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछें जाएंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए आपको 4 (चार) अंक प्रदान किया जाएगा।

क्या इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है?

हाँ, इस पारी में नकारात्मक अंकन 1/4 का प्रावधान किया गया है।

इस परीक्षा की समयावधि क्या है?

इस परीक्षा में आपको 2 घंटे 15 मिनट यानी 135 मिनट का समय प्रदान किया गया है।

आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई BSSC CGL Syllabus 2022 In Hindi तथा BSSC CGL Exam Pattern के बारे में यह जानकारी पसंद आई होगी, BSSC CGL Syllabus 2022 के बारे में और अधिक जानने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here